पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना में हृदय रोगियों के लिए आधुनिक जांच एवं इंटरवेंशनल उपचार की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। कंकड़बाग स्थित Pancardia Heart Hospital में नए Cath Lab का शुभारंभ किया गया। रविवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में पद्मश्री डॉ. सी.पी. ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने कैथ लैब का विधिवत उद्घाटन किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नए कैथ लैब के शुरू होने से हृदय की रक्त वाहिकाओं की जांच सहित विभिन्न इंटरवेंशनल कार्डियक प्रक्रियाओं के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गंभीर हृदय रोगियों की जांच एवं उपचार क्षमता के विस्तार में मदद मिलने की उम्मीद है।
अस्पताल प्रबंधन के मनोज त्रिवेदी ने बताया कि यह पहल आधुनिक कार्डियक डायग्नोसिस और इंटरवेंशनल ट्रीटमेंट की सुविधाओं को मरीजों के और करीब लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि Pancardia Heart Hospital में पिछले छह वर्षों से Open Heart Surgery Programme भी संचालित किया जा रहा है। अब Cath Lab के जुड़ने से अस्पताल की कार्डियक सेवाओं में एक और सुविधा शामिल हो गई है।
उद्घाटन समारोह में अस्पताल के चेयरमैन डॉ. संतोष पांडेय, एमडी डॉ. सुरुचि पांडेय और डायरेक्टर डॉ. राजू कुमार समेत चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ एवं अन्य आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम कंकड़बाग स्थित Pancardia Heart Hospital परिसर, G-124, पी.सी. कॉलोनी, मेन रोड, डोमिनोज पिज्जा के सामने आयोजित किया गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नए Cath Lab के माध्यम से आधुनिक कार्डियक जांच एवं इंटरवेंशनल उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अस्पताल की सेवाओं को और मजबूत किया गया है। हालांकि, किसी भी चिकित्सा प्रक्रिया की आवश्यकता और उपयुक्तता मरीज की स्थिति के आधार पर संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से निर्धारित की जाती है।
