बिहार

भ्रष्टाचार और न्यायिक फैसलों में देरी पर भारतीय लोकहित पार्टी का प्रहार

फुलवारीशरीफ, अजीत। संपतचक के बैरीया स्थित प्रेम लोक मिशन स्कूल में रविवार को भारतीय लोकहित पार्टी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् गुरुदेव श्री प्रेम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भ्रष्टाचार और न्यायालयों में मामलों के निपटारे में हो रही देरी पर चर्चा की गई।

गुरुदेव श्री प्रेम ने कहा कि बिहार के एक पॉक्सो मामले में एक दिन में फैसला आया, जबकि शोवाबाजार राजबाड़ी से जुड़े संपत्ति विवाद के निपटारे में 175 वर्ष लग गए. उन्होंने कहा कि भारत में सामान्य तौर पर किसी मामले के फैसले में 10 से 20 वर्ष लग जाना भी आम बात हो गई है।

उन्होंने सिंगापुर और एस्टोनिया की न्याय व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि सिंगापुर में मामलों का निपटारा करीब दो से 24 माह में और एस्टोनिया में 15 से 90 दिनों के भीतर किए जाने की व्यवस्था है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत भी इन देशों से सीख लेकर न्याय व्यवस्था को तेज और प्रभावी बना सकता है।

गुरुदेव श्री प्रेम ने कहा कि उनके विद्यालय से जुड़ा एक मुकदमा भी 17 वर्षों से लंबित है और अब तक आरोप तय नहीं हो सका है. उन्होंने न्याय व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत बताते हुए कहा कि लोगों को वर्षों तक मुकदमों में उलझे रहने के बजाय कम से कम समय में न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकहित पार्टी न्याय व्यवस्था में बदलाव, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए आवाज उठाएगी. बैठक में भ्रष्टाचार मुक्त, नशामुक्त, हरित और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया।

Related posts

AISA पटना विश्वविद्यालय द्वारा कॉमरेड चंद्रशेखर “चंदू” की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी आयोजित

23वें गणेश पूजन महोत्सव में गणपति समाज की डिजिटल पत्रिका का विमोचन

पटना में अत्याधुनिक कार्डियक इलाज की दिशा में नया कदम

error: