बिहार

पटना के सम्पतचक स्थित फंटेशिया आइलैंड वाटर पार्क हुआ चालू

IMG 20210302 WA0191

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): लॉकडाउन के एक लम्बे इंतजार के बाद सम्पतचक स्थित फंटेशिया आइलैंड वाटर पार्क फिर से खुल गया है, लोगों मे पहले से ज्यादा उत्साह दिख रहा है, लोग मित्र परिवार के साथ आते हुए देखे जा सकते है. वाटर पार्क मैनेजमेंट की और से कोरोना गाइडलाइन्स का पूरी तरह पालन किया जा रहा है, एंट्री पे थर्मल स्कैनिंग से लेकर सैनिटाइजेशन समुचित व्यवस्था की गयी है. प्रमुख व्यवस्थापक मनीष कुमार ने बताया की पूरा स्टाफ और मैनेजमेंट हर तरह की सावधानी बरटते हुए आने वालो की पूरी सुविधा का ख्याल रख रहे है.

मनीष कुमार ने बताया की वाटर पार्क पूर्ण रूप से सुरक्षित और तैयार है अपने विजिटर्स के लिए. यहाँ समय समय पर सैनिटाइजेशन भी किया जाता है. हालांकि सुविधाओं की बढ़ोतरी के उपरांत भी टिकट की कीमतों मे किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है टिकट काउंटर पर भी भीड़ ना हो उसकी समुचित व्यवस्था की गयी है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!