बिहार

शंकरपुर पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर : भरगामा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत में शुक्रवार को कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शंकरपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया उमेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर कृषि सलाहकार संतोष कुमार सहित कई कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ,जैविक खेती को अपनाने की प्रक्रिया व खरीफ मौसम में धान की बुवाई एवं रोपनी की वैज्ञानिक विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Advertisements
Ad 1

किसानों को अच्छे किस्म के धान बीज की पहचान,मिट्टी की जांच और संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि अनुदान योजनाओं,बीज वितरण,फार्मर रजिस्ट्रेशन तथा कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि कैसे वे ऑनलाइन माध्यम से अनुदान व सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड,कृषक पंजीकरण और कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से कृषि से जुड़ी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में सरकार की पहल पर भी प्रकाश डाला गया। चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। उपस्थित किसानों ने खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और तकनीकी सवाल पूछे जिनका विशेषज्ञों ने समाधान प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के मौके पर किसान सुरेन्द्र मिश्रा,श्यामानंद सिंह,श्रीनारयण ऊर्फ लाल सिंह,सरोज सिंह,पिंटू सिंह,नरेश यादव सहित कई अन्य कृषक प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: