बिहार

एसएसबी ने दो अलग-अलग ब्रांड के 60 बोतल शराब के साथ एक साइकिल किया बरामद, तस्कर फरार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा बीओपी एसएसबी कैंप के जवानों ने शुक्रवार की दोपहर साइकिल पर नेपाल से ला रहे नेपाली दो अलग-अलग ब्रांड के 60 बोतल शराब बरामद किया गया है। हालांकि मौके से तस्कर साइकिल एवं शराब छोड़कर भागने में सफल रहे।

फुलकाहा एसएसबी बीओपी कंपनी कमांडर सह सहायक राणा कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जवानों के द्वारा मानिकपुर बार्डर के समीप शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब एवं साइकिल अररिया उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है। उत्पाद विभाग के दरोगा पुरुषोत्तम मंडल ने बताया कि मौके से भागे शराब तस्करों की पहचान एसएसबी के जवानों के द्वारा की जा रही है उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, सजगता से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निदेश

बिहार प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी रोहन गुप्ता ने गुरु घर में माथा टेका

रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!

error: