बिहार

परसा बाजार इलाके में भारी मात्रा में गांजा के साथ एक गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। परसा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा, मोबाइल फोन तथा नगद राशि बरामद की है।

Advertisements
Ad 1

थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सम्पतचक मोड़ के पास छापेमारी अभियान चलाया गया. कार्रवाई के दौरान श्याम बाबू चौहान, पिता स्व. रामनाथ चौहान, ग्राम बेलदारी चक, थाना परसा बाजार, जिला पटना को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 8.080 किलोग्राम गांजा, एक एंड्रॉयड मोबाइल तथा 2000 रुपये नकद बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: