पंजाब

मोबाईल छीनने वाला एक आरोपी मोटरसाईकिल सहित 1 काबू, पुलिस रिमांड पर

अबोहर(शर्मा जी): सत्य नारायण शर्मा फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी इंचार्ज सीडफार्म बलदेव सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने पक्का सीडफार्म कालका मंदिर के पास खास मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक चोरी का मोटरसाईकिल व मोबाईल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा जहां पुलिस कुलविंद्र सिंह पुत्र इकबाल सिंह को काबू किया जबकि दूसरा आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ टीनी पुत्र मंगल सिंह मौके से फरार हो गया।

आरोपियों से एक मोटरसाईकिल व एक मोबाईल बीवो कम्पनी का बरामद किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ रही लूटपाट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने मोटरसाईकिल ठीक करने वाले मिस्त्रियों व मोबाईल दुकानदारों से अपील की है कि कोई भी सामान खरीदने व बेचने वाले का पहचान पत्र जरूर लें। मोबाईल शॉप पर यदि कोई मोबाईल लॉक खुलवाने या बेचने आता है तो उसका आधार कार्ड जरूर लें। पुलिस आपका पूरा सहयोग करेगी। ऐसा न करने वालों पर सख्त कार्यवाई की जायेगी।

Related posts

बदमाशों का आतंक : कार से टक्कर मारकर युवक पर लाठी-डंडों और गंडासियों से घर में घुसकर हमला

विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

नौ मुकदमे, 50 गज का अवैध मकान पर अपराधी पर चला पुलिस का बुल्डोजर

error: