बिहार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तक्षशिला शिक्षा महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजूकेशन, हिंदुनी, फुलवारी शरीफ के छात्र, छात्राओ और शिक्षकों के बीच इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष अल्हाज खुर्शीद हसन के निर्देशन में अपने हाथों से पौधारोपण किया. इस मौके पर अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरुक करना और अधिक से अधिक पेड़ लगाना है

Advertisements
Ad 1

ताकि मानव जीवन को सुखद वातावरण प्रदान किया जा सके. सभी लोगों से अपने जीवन में पेड़ पौधे लगाने की अपील भी की और कहा कि जो पेड़ पौधे लगा रहे हैं उसका संरक्षण भी करें ताकि हमारा पर्यावरण हरा भरा और प्रदूषण मुक्त बना रहे. साथ ही उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने उसके संरक्षण करने से मानव अपना जीवन ही सुरक्षित कर रहा है ऐसे कार्यों के प्रति दूसरे लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए.

Related posts

पटना DM का आदेश : भीषण गर्मी के कारण कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जून तक बंद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना स्थित आवास पर सुना ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

पटना के ‘‘बापू टावर’’ पहुँचे नीतीश कुमार, गांधी जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों का किया अवलोकन

error: