बिहार

पटना के ‘‘बापू टावर’’ पहुँचे नीतीश कुमार, गांधी जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों का किया अवलोकन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जनता दल (यू0) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित ‘‘बापू टावर’’ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रदर्शित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रारंभिक जीवन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

श्री नीतीश कुमार के आगमन पर बापू टावर में मौजूद प्रदेशभर से आए स्कूली बच्चों, आम दर्शकों एवं पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखा गया। परिसर के भ्रमण के दौरान श्री नीतीश कुमार ने वहाँ उपस्थित स्कूली छात्रों और युवाओं से मुलाकात की तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही श्री नीतीश कुमार ने बापू टावर की व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों एवं कर्मियों से भी बातचीत की तथा यहाँ आने वाले आगंतुकों एवं पर्यटकों के लिए बेहतर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें

प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्य योजना को लेकर एसडीएम शेखपुरा ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेखपुरा के महसार में नल-जल योजना फेल, डीएम ने लिया जायजा, संवेदक पर गिरेगी गाज

error: