बिहार

राष्ट्रीय स्तर पर पेंचक सिलात खेल में तीन स्वर्ण पदक जीतने के उपलक्ष में दिवस दीपेंद्र अग्रहरी का भोड़हर में सम्मान समारोह आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती पंचायत नवाबगंज के भोड़हर गांव निवासी किसान दीपेंद्र कुमार अग्रहरी के पुत्र “दिवस दीपेंद्र अग्रहरी” ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेंचक सिलात खेल में तीन स्वर्ण पदक जीत कर देश और गांव का नाम रोशन किया है। इसी को लेकर गांव के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, लोगों ने सम्मान समारोह का आयोजन कर दिवस को फूल मालाओं से स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान “दिवस दीपेंद्र अग्रहरी” ने उपस्थित लोगों से कहा खेल खेलने से शारिरिक और मानशिक विकास होता। कहा पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। कहा मैं अपने क्षेत्र के युवा साथी से कहना चाहते हैं कि आप जो भी खेल में रुचि रखते है मन लगाकर खेलें और अपने परिजनों एवं गांव तथा राज्य के नाम को रोशन करने में तत्पर रहे। अंत में उन्होंने कहा इस ऊंचाई तक पहुंचने में मेरे अभिभावक माता-पिता एवं मेरे कोच का बहुत बड़ा योगदान है। इन्हीं सबों के बताए हुए रास्ते पर चलकर इस मंजिल तक पहुंचा हूं। कहा आज जो मुझे सबों का प्यार और आशीर्वाद मिला है कभी नहीं बुलाया जा सकता है।

Related posts

कानूनी जानकारी से ही संभव है न्याय तक पहुंच : एडवोकेट राहुल रंजन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

error: