बिहार

श्री राम सनातन सेना की पहली वर्षगांठ पर 11 मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन

पटनासिटी। 11 जनवरी 2025 को श्री राम सनातन सेना अपनी स्थापना की पहली वर्षगांठ और अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ को भव्य तरीके से मनाने जा रही है। इस अवसर पर संगठन कीq ओर से पटना सिटी के 11 प्रमुख मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा।

संगठन के अध्यक्ष सह संस्थापक विशाल गुप्ता ने बताया कि इस विशेष आयोजन में संगठन के सभी सदस्य और पदाधिकारीगण बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यह आयोजन सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा और एकता को मजबूत करने का एक प्रयास है।इसके अलावा, अजेय रामदूत फाउंडेशन के सहयोग से पटना के विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक मंदिरों में भी सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस सराहनीय पहल के लिए संगठन ने फाउंडेशन को धन्यवाद दिया है।विशाल गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन समाज में धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने और सनातन धर्म की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण