बिहार

पटना में ‘नो पार्किंग’ के खिलाफ यातायात पुलिस का विशेष अभियान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ‘नो पार्किंग’ जोन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर सड़कों किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कई वाहनों को टो कर यातायात संचालन केंद्र भेजा गया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर गलत तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी गाड़ी हमेशा निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें तथा ‘नो पार्किंग’ बोर्ड का पालन करें। साथ ही सभी से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने की अपील की गई।

Related posts

ग्रामीणों के बीच वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया गया

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

error: