पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब में साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाष पर्व 25 से 27 दिसम्बर तक मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा गायघाट में परसों से श्री अखण्ड पाठ साहिब रखे गए थे जिसकी समाप्ति के बाद आज विषेष दीवान सजाए गए और उसके बाद गुरु ग्रन्थ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में महान नगर कीर्तन निकाला गया जिसकी समाप्ति देर षाम तख्त पटना साहिब में हुई। तख्त पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह जी, एडीषनल हैड ग्रन्थी दलीप सिंह, गुरदयाल सिंह, तख्त कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महाचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह, सदस्य हरपाल सिंह जोहल ने विषेष तौर पर भाग लिया।

नगर कीर्तन की षुरुआत तख्त साहिब के प्रबन्धकों द्वारा हवा में गुबारे छोड़कर की। नगर कीर्तन में षब्दी जत्थे, स्कूलों के बच्चे, बैंड बाजे, गतका पार्टीयां आदि षामिल हुए। सः जगजोत सिंह सोही एवं सः इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि तख्त साहिब कमेटी के द्वारा देष विदेष से आई संगत के लिए रिहाईष, लंगर, ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा आदि की पूर्ण व्यवस्था की गई है ताकि संगत को किसी प्रकार असुविधा ना हो। कल सुबह अमृत वेले से देर रात गुरु महाराज के प्रकाष समय तक दीवान सजाए जायेंगे।
