बिहार

मल्टीलेवल पार्किंग का काम जल्द शुरु होगा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा आज तख्त पटना साहिब में श्रधालुओं की सुविधा हेतु गुरुद्वारा कंगनघाट में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने के कार्यों को बीते दिनों बिहार सरकार के द्वारा मंजूरी दी गई थी। आज बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने निरीक्षण कर इसे तुरन्त पूरा करने का आदेश सभी अधिकारियों को दिया जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द यहां मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार होगी जिसका आने वाले समय में संगत को लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा ओ पी साहू समुदायिक भवन, टैन्ट सिटी कंगनघाट और प्रकाष भवन गुरु का बाग का भी निरीक्षण किया जहां प्रकाष पर्व में शामिल होने वाली संगतों को ठहराया गया है। इस मौके पर उनके साथ सभी प्रषासनिक अधिकारी और तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही भी मौजूद रहे। सः जगजोत सिंह सोही ने कहा कि तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी को बिहार की सरकार और विषेष तौर पर मुख्यमंत्री महोदया का पूर्ण सहयोग मिलता है जिसके चलते देष विदेष से आने वाली संगत के लिए रिहाईष, ट्रांसपोट आदि की पूर्ण व्यवस्था की जाती है।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: