क्राइमताजा खबरेंबिहार

रहस्मय ढंग से एक युवक की मौत!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार डोम खाना के पास रहस्मय ढंग एक युवक की मौत होने के बाद परिजनों कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो- रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या का आशंका जताया है।

वही हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पूरे मामले की छान बीन में जुट गई।पुलिस ने मृतक की पहचान दैनिक सफाईकर्मी 35 वर्षीय दशरथ कुमार के रूप में किया।

Advertisements
Ad 1

परिजनों का कहना है की मृतक प्रतिदिन की तरह खाना खाकर घर में अकेले सोया था लेकिन सुबह उसे विस्तर से उठाने गया तो देखा की दशरथ लहूलुहान अवस्था में अपने बिस्तर पर ही पड़ा था,उसके सर पर गहरे जख्म के निशान थे,आशंका ब्यक्त की जा रही है कि किसी ने धारदार हथियार और गोली मार उसकी हत्या कर दिया है।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया। पुलिस ने बताया है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी की दसरथ की मौत घर में किसी चीज से टकराने से हुई है या फिर उसकी हत्या की गई है । पुलिस परिजनों के आरोप हत्या का मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: