बिहार

गोयल कराटे एकेडमी में बेल्ट टेस्ट, प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला प्रमोशन

फुलवारीशरीफ, अजीत। गोयल कराटे एकेडमी में रविवार को छात्र-छात्राओं के लिए कराटे बेल्ट टेस्ट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का प्रशिक्षण सायको सिहान दिनेश सिंह की देखरेख में हुआ, जबकि बेल्ट टेस्ट का संचालन सिहान संजय गोयल ने किया।

बेल्ट टेस्ट के बाद प्रमोटेड खिलाड़ियों को कोऑपरेटिव सचिव, पुलिस कॉलोनी निवासी अनिल सिंह ने बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया. गौतम कुमार और परिणिति कुमारी को डबल प्रमोशन के तहत येलो बेल्ट प्रदान किया गया। आर्यन राज को ग्रीन क्यू, जबकि सत्यम नारायण और अभिजीत को ग्रीन बेल्ट दिया गया. सौर्या, अराधिया, गौरव, सौरभ और वैभव को येलो बेल्ट प्रदान किया गया. वहीं राजवीर, लक्ष्य, आदित्य, अंकित, कुचकुच, शानवी, आयुष, प्राची और औबैदुल्ला को ब्लू बेल्ट प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 261 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार!

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर सज गई खानकाह मुजीबिया, दो दिनों तक होगी मुए मुबारक की जियारत

न्यू मिल्लत कॉलोनी सेक्टर-2 में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

error: