उत्तरप्रदेश

मुलायम की बहु भाजपा में शामिल

नई दिल्‍ली(न्यूज़ क्राइम 24): विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्‍होंने कहा कि मेरे लिए जरूरी है कि भाजपा का परचम लहराए। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा ने भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्‍यालय में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मैं हमेशा से प्रधानमंत्री से प्रभावित रहती हूं। मैं हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की स्कीम से प्रभावित रही हूं।अपर्णा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी स्वतंत्रत होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है। भाजपा राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है। पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी। मेरे लिए जरूरी है कि भाजपा का परचम लहराए।भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी थे।

Related posts

चाइल्ड हेल्प लाइन की कस्टडी से गूंगी बच्ची फरार सुपरवाइजर सहित कांस्टेबल पर FIR दर्ज

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

error: