झारखण्ड

रांची में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

रांची(न्यूज़ क्राइम 24): 49 थाना ओपी में 2-3 वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। ट्रांसफर के संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी पुलिसकर्मियों को नव पदस्‍थापित जगह पर 15 दिनों के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।वरीय अधिकारियों तक यह बात पहुंची थी कि कई साल से एक ही जगह पर बने रहने के कारण जवानों में असंतोष का भाव पैदा हो गया है। कहीं-कहीं जवानों और गांववालों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ने की जानकारी आ रही थी, जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं। वहीं रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने भी लंबे समय से एक ही थाना/ओपी और आवास गार्ड में तैनात जवानों को जल्‍द से जल्‍द बदलने के संबंध में पत्र लिखा था। इसी को लेकर 49 थाना ओपी और आवास गार्ड में जमे जवानों को इधर से उधर कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: