क्राइमझारखण्ड

बेटी के साथ किया दुष्कर्म

images 2021 04 13T115203.238

धनबाद: समाज में हुआ हुआ शर्मशार एक बाप ने अपनी नाबालिक बेटी के साथ किया दुष्कर्म।घटना केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ 4 नंबर के रहने वाले एक बाप ने बीती रात अपने 16 वर्षीय पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और हल्ला करने पर घर से निकाल देनी की धमकी दिया। घटना के संबंध में बता दे कि भुक्तभोगी नाबालिक लड़की की माँ इस दुनिया मे नही है वही भुक्तभोगी ने बताया कि बीती रात मैं अपने छोटे भाई और छोटी बहन के साथ सो रही थी तभी करीब एक बजे मेरे पिता मेरे कमरे में आये और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे मैं ने जब इसका विरोध किया तो घर से बाहर निकालने की धमकी दी उसके बाद एक कलयुगी बाप ने मेरे साथ मुँह काला किया।वही अहले सुबह भुक्तभोगी ने ये सारी बात अपने नानी और बुआ को बताया। वही भुक्तभोगी ने आज इसकी लिखित शिकायत केंदुआडीह थाना में की ।वही केंदुआडीह पुलिस त्वरित करवाई करते हुए आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार