झारखण्ड

24 घंटे के अंदर पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला

IMG 20210413 WA0034

झारखंड के सिमडेगा बतौर फिरौती दो लाख रुपये वसूलने की खातिर अगवा कर लिए गए 5 साल के मासूम संजय सिंह उर्फ कोका सिंह को सिमडेगा पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला। वहीं अगवा करने में शामिल धनंजय सिंह, ध्रुव कुमार सांय और अधिन लुगुन को धर दबोचा गया। अपहरण में इस्‍तेमाल सफेद रंग की एक्टिवा स्‍कूटी JH01BK8907 और तीन मोबाइल फोन बरामद की गई.

मासूम संजय का 11 अप्रैल को तब अपहरण कर लिया गया था जब वह अपने घर से बाहर खेलने के इरादे से निकला था। उसका घर सिमडेगा के लचकागढ़ चटकटोली में है। संजय के पिता राजेश सिंह को फोन कर 2 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। वहीं उन्‍हें धमकी दी गई कि 2 लाख रुपये नहीं दिए तो तेरे बेटे को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इस वारदात को सिमडेगा पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया। अपहृत बच्‍चे को सही सलामत खोज निकालने में कोलेबिरा और बानो के थानेदार की सराहनीय भूमिका रही। इन दोनों को 5-5 हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया है। इस बात की जानकारी सिमडेगा एसपी शम्‍स तबरेज ने दी। सुनिये, अपहरण की पूरी गाथा पर क्‍या बोल गए एसपी शम्‍स तबरेज।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार