ताजा खबरेंबिहारराजनितिक

BREAKING : बिहार सरकार का फ्लोर टेस्ट, सभी विधायक विधानसभा पहुंचे

पटना, न्यूज़ क्राइम 24।  मुख्यमंत्री नीतीश आज बहुमत हासिल करते हैं या फिर तेजस्वी यादव ये कुछ देर मे साफ हो जाएगा। बिहार विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। सभी विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में शुरू होगा नीतीश कुमार का फ्लोर टेस्ट।

बतादें कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का विधानसभा के सेंट्रल हाल में अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने करीब 45 मिनट तक सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। सदन में जोरदार हंगामा शुरू हुआ। वहीं अभिभाषण के दौरान तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगे।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अपनी सरकार को बचाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. सत्तारूढ़ गठबंधन  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास 128 विधायक हैं।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा