क्राइमबिहार

बसमतिया में एसएसबी व पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर नशीली दवाओं के साथ एक युवक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। इंडो नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस व एसएसबी के जवानों ने गुरुवार की देर रात अभियान चला कर कोडिंग कोडीन युक्त नशीली दवाओं के साथ एक 22 बर्षीय युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है।जिसमें 10 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप,600पीस प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के कारोबार में प्रयुक्त बाइक हीरो स्प्लेंडर बाइक को जप्त किया है।

गिरफ्तार युवक बसमतिया थाना क्षेत्र के बसमतिया वार्ड-05 निवासी मनोज मंडल के 22बर्षीय पुत्र गणेश कुमार मंडल बताया गया है।इस बाबत थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर कागजी कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु न्याययिक हिरासत में आज शुक्रवार को अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना मां काली का भव्य पंडाल, 10 दिनों तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

दीपावली और छठ को लेकर फुलवारी थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

स्मैक तस्करों को 11 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में एक सिपाही गिरफ्तार, सात पुलिसकर्मी फरार