बिहार

महाकाल युवा संगठन के कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, सचिव बने पिंकू मेहता

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): महाकाल युवा संगठन के कार्यकारिणी समिति की बैठक आज संस्थान के प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में कई कार्यकारिणी सदस्यों को पद से शुशोभित किया गया जिसमें अश्विनी राज उर्फ पिंकू मेहता जी को महाकाल युवा संगठन का सचिव नियुक्त किया गया. प्रकाश गुप्ता को संगठन को वित्तीय सलाहकार एवं रंजन यादव को संयुक्त समन्वयक का पदभार दिया गया. वहीं सुब्रतो मंडल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. इस मौके पर नवनियुक्त सचिव पिंकू मेहता ने कहा की मैं सम्पूर्ण निष्ठा भावना से तन-मन-धन से संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा. मौके पर ऋषिकेश कुमार, शम्भू सैगल, पिंकू मेहता, अखिल भारती, करण कुमार, हिमांशु सिन्हा, शंकर शर्मा, रितेश पटेल, जेपी मेहता, प्रकाश गुप्ता, अभिषेक मौर्य, विनय कुमार गुप्ता आदि सदस्य मौजूद थे।

Related posts

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

error: