बिहार

संपूर्णता अभियान 2.0′ को गति देने के लिए बैठक आयोजित, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

शेखपुरा,  उमेश कुमार : नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ को गति देने के लिए आज शनिवार को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियान के तहत निर्धारित संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है। नीति आयोग द्वारा देश के सभी आकांक्षी जिलों और प्रखंडों में संपूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल, 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज की बैठक में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। 

जिले का विकास और जन कल्याण से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।  जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर निर्धारित 5 प्रमुख संकेतकों (KPI) और प्रखंड स्तर पर निर्धारित 6 संकेतकों (KPI) में 100% लक्ष्य हासिल किया जाए।

Advertisements
Ad 1

शिक्षा एवं स्वास्थ्य: बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना।महिला एवं बाल विकास (ICDS): पोषण और टीकाकरण कार्यक्रमों की निगरानी। पशुपालन पशुओं के टीकाकरण कवरेज को बढ़ाना, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सके।जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि निर्धारित समय सीमा (14 अप्रैल) के भीतर शेखपुरा जिला नीति आयोग के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर डेटा के मिलान और क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: