उत्तरप्रदेश

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय महाधिवेशन के सम्बन्ध में हुई बैठक

बाराबंकी(न्यूज क्राइम 24): इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का बाराबंकी आगमन हुआ। जहाँ संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया | जिसके पश्चात आगामी 29 मई को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उक्त बैठक में सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा की हमारा संगठन सदैव पत्रकार हितों के लिए संघर्षशील रहा है।

किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न एवं अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोरखपुर में होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों समाजसेवियों कलाकारों आदि का सम्मान किया जाएगा। जो समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रखते है | जिसके पश्चात प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष उबैद अंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर अरशद अहमद, उस्मान अली ,वेद प्रकाश शर्मा ,राकेश श्रीवास्तव ,आनंद प्रकाश शर्मा ,तौफीक अहमद ,अतीकुर्रहमान, अली चाँद, उबैद अंसारी, आर एन शर्मा, दानिश अंसारी ,शहीर, सैफ मुख्तार ,आदिल उस्मानी, सुहैल, रिज़वान अली एवं रोहित मौर्या उपस्थित थे।

Related posts

पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, ऊपर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग

झोपड़ी को ग्रामीणों की मदद से उजाडवाया, पीड़ित का आरोप विधायक के इशारे पर जमीन को किया जा रहा कब्जा

error: