बिहार

गुरु गोबिंद सिंह सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): ‘रक्तदान महादान’ को लेकर लगातार जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान को लेकर जागरूक किया जा रहा है ऐसे मे पहली बार पटनासिटी के गुरु गोबिंद सिंह सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे अस्पताल प्रबंधक से लेकर डॉक्टरों ने अपना रक्तदान कर लोगों को जागरूक करने का काम किया।

इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक शब्बीर अहमद ने बताया की विषम परिस्थिति में हमलोगों के द्वारा किए गए रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकती है, कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।

Related posts

भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं सकारात्मक शांति विषय पर प्रेरणादायी संवाद का आयोजन

एम्स पटना में भीष्म क्यूब का निरीक्षण करने पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा

मंदार की धरती पर कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान : संजय सरावगी‎

error: