बिहार

पटना में औषधि दिवस का कार्यक्रम आयोजित

पटना: डाक-बंगला स्थिति वन मॉल में जन औषधि दिवस के आयोजित कार्यक्रम में राजेश कुमार सिंह के द्वारा आयोजित किया गया था आज मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय ग्रामीण राज्य में एवं पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रामकृपाल यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और उन्हों ने भाषण में कहा कि जन औषधि दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं आज का दिन काफी महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन स्वस्थ भारत के प्रति देश के लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कटिबद्धता को दर्शाता है। बिहार एवं देश भर में जन औषधि केंद्रों के जरिए बिहार तथा देश भर के आवाम को ‌किफायती में और अच्छी दवाओं का वितरण कर जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है और लोगों को अच्छी दवा मिल रहा है.

Advertisements
Ad 1

पीएम मोदी जी की सरकार में कोशिश ये है कि मेडिकल साइंस के लाभ से कोई भी लोग वंचित ना रहे और इलाज सस्ता हो सुलभ हो, सर्वजन के लिए हो , इसी सोच के साथ पीएम मोदी देश के गरीबों की साथी बनें हुए हैं, पीएम औषधि परियोजना से सभी तबकों के हितों में काम किया जा रहा है और देशवासियों को इस लाभ मिल रहा है. सांसद रामकृपाल यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताएं। इस अवसर पर सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

शेखपुरा एसडीएम का रात में औचक निरीक्षण : थाना मुस्तैद मिला

शहर में दिनदहाड़े हमला, कैटरर्स को बदमाश ने मारा चाकू

बारुण प्रखंड के बरौली में भव्य यज्ञ का शुभारंभ आज, सभी तैयारियां पूर्ण

error: