बिहार

सोहन की साहिला बन गयी शालिनी

पटना: बेगूसराय के सोहन के लिए झारखंड की रहने वाली साहिला नाम बदलकर शालिनी बन गई. इसके बाद दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई.बताया जाता है कि झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली साहिला परवीन ने शालिनी बन कर बेगूसराय के नौलखा मंदिर में बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया गांव के रहने वाले सोहन कुमार के साथ सात फेरे ली.विवाह के दौरान लड़के के परिवार के सदस्य मौजूद रहे. पूरे इलाके में इस विवाह की चर्चा हो रही है.

Advertisements
Ad 1

डेढ़ साल पहले दोनों में हुई थी दोस्ती-

सोहन हजारीबाग में किसी बैंक में काम करता था.डेढ़ साल पहले दोनों में दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया.काफी दिनों तक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. साहिला परवीन ने अपने प्रेमी सोहन के साथ बेगूसराय पहुंच कर नौलखा मंदिर में शादी कर ली.प्रेमिका ने बताया कि जब प्रेम हो जाये,तो धर्म व जात पात नहीं देखा जाता है.इस विवाह से हम दोनों काफी खुश है।

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: