पंजाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने राहुल गांधी को दी नसीहत

पानीपत, धर्मवीर शर्मा : हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित एक विशाल रक्तदान शिविर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ विपक्षी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ पूरे एक महीने तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य राजनीति से परे हटकर जनसेवा करना है, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी बढ़-चढ़कर रक्तदान और सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले रही है।

सड़कों पर बेवजह बवाल करने का आरोप। राहुल गांधी के रवैये पर सवाल उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन मुद्दों को देश की संसद में गंभीरता से उठाया जाना चाहिए, उन्हें लेकर राहुल गांधी बिना वजह सड़कों पर उतरकर बवाल और हंगामा खड़ा करते हैं।

जनता के पैसे और संसद के समय की बर्बादी: उन्होंने कहा कि संसद देश की जनता के खून-पसीने की कमाई और टैक्स के पैसे से चलती है। लेकिन विपक्ष और राहुल गांधी संसद की कार्यवाही को चलने नहीं देते, जिससे देश के कीमती समय और जनता के पैसे की सीधी बर्बादी हो रही है।राहुल गांधी के उस बयान का करारा जवाब देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘देश का युवा विपक्ष के साथ है’, डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश का युवा पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी से लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी।तक के युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि देश का भविष्य पीएम मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित और सशक्त है।

Related posts

नूंह पुलिस ने 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!

भाजपा राज्य सांसद संजय भाटिया का राहुल गांधी पर तीखा हमला

दर्द से कहराती रही 15 बार नर्सिंग स्टाफ को बुलाने गया परिवार सिविल अस्पताल में प्रसूता की मौत!

error: