जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार राज्य पथ परिवहन निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जहानाबाद समाहरणालय परिसर से पिंक बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया, घोषी विधायक ऋतुराज कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
पिंक बस सेवा पटना-जहानाबाद-हुलासगंज मार्ग पर संचालित की जाएगी। इस विशेष बस सेवा का उद्देश्य छात्राओं एवं महिला यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महिला यात्रियों के लिए विशेष बस सेवा शुरू होने से उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग की ओर से इसे महिला सुरक्षा एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
