बिहार

आपसी विवाद में कई लोग घायल!

कंडवाल/पठानकोट, कंवल रंधावा। थाना नूरपुर के अंतर्गत गांव खन्नी में देर रात आपसी विवाद में कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान एक पक्ष ने गुस्से में आकर बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

खुदा बक्श निवासी खन्नी ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बशीर सुपुत्र गामा ने पहले उसके साथ मारपीट की। बाद में जब वह नूरपुर से मेडिकल करवा कर घर लौटा तो बशीर ने उसकी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी। वहीं दूसरी ओर बशीर ने भी खुदा बक्श पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।

दोनों पक्षों का मेडिकल करवा कर मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों पर अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित