बिहार

फुलवारी शरीफ में महिला रोजगार योजना का कैंप, महिलाओं को मिली 10 हजार की पहली मदद

फुलवारीशरीफ, अजित। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत नगर परिषद फुलवारी शरीफ की ओर से वार्ड संख्या 5 में विशेष कैंप का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम वार्ड पार्षद श्रीमती विमलेश कुमारी के नेतृत्व में बिरला कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय गण प्राथमिक विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।

कैंप में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹10,000 की पहली किस्त दिलाने हेतु ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से आवेदन फार्म भरवाए गए. इस अवसर पर नगर परिषद के विकास मित्र बजरंग कुमार, अमित कुमार, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

वार्ड पार्षद पति सह पूर्व वार्ड पार्षद रमेश यादव ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है. पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में सितम्बर 2025 से ट्रांसफर की जाएगी. रोजगार शुरू करने के छह माह बाद आकलन कर आवश्यकतानुसार ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई उड़ान है. इस योजना से महिलाओं को आर्थिक आजादी मिलेगी, पलायन रुकेगा और बिहार आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: