बिहार

किराना दुकानदार भारी मात्रा में नशे के सामग्री के साथ गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजीत। गुप्त सूचना पर पुलिस ने भुसौला दानापुर मंदिर के पास एक किराना दुकान में छापामारी कर गांजा की पुड़िया, गोगो पाईप, नकदी और मोबाइल फोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय कुमार शर्मा एवं सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप ने बताया कि पटना पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्र में वैसे स्थान पर सख्त निगरानी रख रही है जहां से नशे का कारोबार होता है अपराध और नशे के कारोबार को पूरी तरह बात करने के लिए पुलिस टीम दिन रात काम कर रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार की रात करीब 7:15 बजे फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि प्रभु कुमार नामक दुकानदार अपनी किराना दुकान से नशे का कारोबार करता है. सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके पर छापामारी की।

छापामारी के दौरान पुलिस ने प्रभु कुमार को रंगेहाथ दबोच लिया. उसके पास से 44 पुड़िया गांजा (155 ग्राम), 46 पीस गोगो पाईप, 840 रुपये नकद और एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रभु कुमार (उम्र 35 वर्ष), पिता परमेश्वर राम, निवासी भुसौला दानापुर, थाना फुलवारीशरीफ बताया गया है।

पुलिस ने मामले में फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या 1508/25 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(2)(a) के तहत आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.फुलवारी शरीफ में किराना दुकानदार गांजा और गोगो पाईप के साथ गिरफ्तार.फुलवारी शरीफ में किराना दुकानदार गांजा और गोगो पाईप के साथ गिरफ्तार।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित