बिहार

एनडीडी अभियान के दौरान चिह्नित कमियों को दूर कर मॉप अप राउंड को बनाये सफल

अररिया, रंजीत ठाकुर अररिया जिले में बीते 04 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान किसी कारण दवा सेवन से वंचित बच्चों को दवा सेवन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगामी 11 सितंबर को मॉपअप राउंड आयोजित किया जायेगा। इसे अधिक सफल व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभागीय स्तर से जरूरी तैयारियां की गयी है। ताकि वंचितों का शत प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित कराया जाये। इसे लेकर विभाग विभागीय अधिकारी व सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा संचालित अभियान के अनुश्रवण में पायी गयी कमियों को ध्यान में रखते हुए कारगर रणनीति तैयार की है। ताकि मॉपअप राउंड को अधिक प्रभावी व उपयोगी बनाते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सके।

पूर्व की कमियों को दूर करने का हो रहा प्रयास

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह एनडीडी अभियान के नोडल अधिकारी डॉ मोईज ने बताया कि बीते 04 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके आयोजित दवा सेवन अभियान के क्रम में कई आंगनबाड़ी केंद्र व सरकारी व निजी विद्यालयों में दवा की अनुपलब्धता का मामला सामने आया है। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने इस पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराते हुए मॉपअप राउंड के दौरान इस तरह की शिकायत व कमियों को दूर करने के लिये अपने स्तर से जरूरी तैयारी की है। ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृति को रोका जा सके। इसे लेकर सभी सरकारी व निजी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र पर मॉपअप राउंड से पहले दवा की उपलब्धता व इसका कुशल प्रबंधन सुनिश्चित कराने की दिशा में जरूरी पहल किया जा रहा है। कार्यक्रम के उपरांत सभी एएनएम के माध्यम से बची हुई दवा संबंधित पीएचसी में सुरक्षित जमा कराने को लेकर निर्देशित किया गया है। सभी आंगनबाड़ी व विद्यालयों में अभियान से संबंधित रिपोटिंग प्रपत्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है

Advertisements
Ad 1

वंचितों को मॉपअप राउंड के दौरान खिलाई जायेगी दवा

एनडीडी अभियान के नोडल अधिकारी शाहीद रेजा ने बताया कि पूर्व संचालित अभियान के अनुश्रवण में पलासी प्रखंड अंतर्गत एक आंगनबाड़ी केंद्र में दवा की अनुपलब्धता का मामला सामने आया है। मॉपअप राउंड के दौरान इस तरह के किसी शिकायत की पुनरावृति को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। आईसीडीएस, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मॉपअप राउंड के सफल संचालन में उनसे अपेक्षित सहयोग की अपील की गयी है। उन्होंने बताया कि संबंधित मामले को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से अभियान के क्रम में दवा सेवन से वंचित बच्चों को चिह्नित किया गया है। जिन्हें आगामी 11 सितंबर को आयोजित मॉपअप राउंड के दौरान दवा का सेवन सुनिश्चित कराया जायेगा।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: