क्राइमताजा खबरेंबिहार

खाजेकलां थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): खाजेकलां थाना क्षेत्र के सिंघी दालान में मंगलवार की देर रात आपसी विवाद में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ गोली मार कर घायल करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए खाजेकलां थाना की पुलिस लगातार काम कर रही थी और दूसरे दिन ही इस घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इनके पास से दो पिस्टल और चार कारतूस को भी बरामद किया है.

दोनों अपराधी पर कई मामले दर्ज है-

पकड़े गए दोनो अपराधी अनिल कुमार और हर्ष कुमार खाजेकलां थाना क्षेत्र के घघा गली का रहने वाला है. पकड़े गए दोनो अपराधी को कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है दोनों अपराधी पर कई मामले दर्ज है वहीं पुलिस ने बताया कि यह सभी शराब का धंधा करता है और इसके बीच कहा सुनी हुआ और विवाद हो गया और आखिर में गोली मार कर अपने ही ग्रुप के लोगों को घायल कर दिया।

Related posts

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

बिहार में पैरामेडिकल काउंसिल के गठन पर एसोसिएशन ने जताई खुशी, रंजीत कुमार को दी बधाई

error: