पंजाब

अकाली दल के सेमीनार से सास-बहू का मोबाईल चोरी

अबोहर(शर्मा जी): नगर निगम चुनावों को लेकर अकाली दल की एक बैठक अरोड़वंश धर्मशाला में सम्पन्न हुई। अधिक भीड़ होने के कारण रणजीत कौर पत्नी सिमरनजीत सिंह व उसकी सास गुरनाम कौर पत्नी सुरजीत सिंह निवासी गोबिंद नगर, गली नं. 2 का मोबाईल चोरी हो गया। उन्होंने इसकी काफी तलाश की लेकिन मोबाईल बंद आने के कारण इसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने अकाली दल के सीनियर नेताओं सुरेश सतीजा, हरचरण सिंह पप्पू, पटेल घुल्ला, यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरबिंद्र सिंह हैरी से इस बारे में बात की। नेताओं ने विश्वास दिलाया कि उनके नुक्सान की भरपाई की जायेगी।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा