बिहार

पटना में बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियार के साथ 5 गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना पुलिस एवं बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शहर में अपराध की योजना बना रहे बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आलमगंज और खाजेकला थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी रंगदारी की मांग और लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सभी पांच आरोपियों को धर दबोचा।

Advertisements
Ad 1

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 देशी पिस्टल, 1 मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित कुमार और मोहम्मद फैजान का पूर्व से ही गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पटना में वाहन जांच के दौरान हथियार, स्मैक और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार!

डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक : भूमि विवाद जल्द निपटाएं, शराब माफियाओं पर कसे शिकंजा

बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने जताया हर्ष

error: