बिहार

महाकुंभ 2025 : जिलाधिकारी और एसएसपी ने पटना जंक्शन का किया निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार ने पटना रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने महाकुंभ मेला 2025 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों से फीडबैक भी लिया।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट-

जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 8 तक निरीक्षण किया और यात्रियों से बातचीत की। स्थिति सामान्य है, लेकिन भीड़ अधिक है। उन्होंने यात्रियों को सलाह दी कि वे सतर्क रहें और महाकुंभ जाने से पहले स्थिति को देखते हुए निर्णय लें।

भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की सख्ती-

पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल और दानापुर रेलवे स्टेशन पर 24 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तीन पालियों में तैनात।

सभी अधिकारियों को रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने का निर्देश।

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे द्वारा होल्डिंग एरिया में रोशनी, पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्लेटफॉर्म पर टिकट जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

निगरानी के लिए विशेष टीमें तैनात-

एसडीआरएफ टीम को तीनों प्रमुख स्टेशनों पर तैनात किया गया।

अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) एवं पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) को नोडल पदाधिकारी बनाया गया।

सिविल सर्जन, पटना को मेडिकल टीम, एंबुलेंस और जीवन-रक्षक दवाएं तैयार रखने का निर्देश।

नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को स्टेशन के आसपास अतिक्रमण मुक्त रखने का आदेश।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त करेंगे।

24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय-

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में यात्री 0612-2219810 / 2219234 या डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

error: