ताजा खबरेंबिहार

भक्तिभाव के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, मांगा ज्ञान का वरदान

[Edited By: Robin Raj]

पटना/पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): वसंत पंचमी के अवसर पर मंगलवार को संगम और गंगा स्नान के साथ ही घरों तथा शिक्षण संस्थानों में ज्ञान के देवी सरस्वती की पूजा अर्चना भी की गई. स्कूलों में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की आराधना कर विद्या और ज्ञान से परिपूर्ण करने की कामना की. जिला पटना सहीत पटनासिटी के शिक्षण संस्थानों, क्लबों सहित गली-मुहल्ले में विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की धूमधाम से आराधना की गई. जगह-जगह भव्य पंडाल बनाकर आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है. इस दौरान बज रहे संगीत सहित विविध कार्यक्रमों से सारा वातावरण गुंजायमान रहा.

टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में मां की पूजा

पटना सिटी के हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में सरस्वती पूजन हुआ. इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन अध्यक्ष रो० रवि भार्गव, कल्ब टेनर जूली भार्गव, रो० शिवानी भार्गव, आनंद सक्सेना सहित अन्य शामिल थे. इसके अलावा क़िलारोड स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में छात्र संघ द्वारा मां की आराधना की गई.

सफलता इंस्टिटूट में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना

खाजेकलां स्थित कोचिंग संस्थान सफलता इंस्टिटूट में हर्षोउल्लास के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. जिसमे चयनित और मेघावी छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस दौरान विधायक नंदकिशोर यादव, पटना की मेयर सीता साहू एवम कोचिंग के संचालक मनीष जायसवाल मौजूद थे.

सक्सेस क्लासेज में सरस्वती पूजन

गुरहट्टा स्थित सक्सेस क्लासेज में सरस्वती पूजन किया गया.इस दौरान मुख अतिथि में राकेश बल्लभ, संजीव चौरसिया सहित संस्थान के संचालक आकाश कुमार, डॉ० सोनू मिश्रा एवम मनीष कुमार मौजूद थे.

Advertisements
Ad 1

चौक शिकारपुर स्थित एसएन क्लासेज में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राओं में उत्साह देख गया. इस दौरान संस्थान के संचालक अभिषेक सिन्हा मौजूद थे.

पूजा के बाद सक्सेस मंत्रा के छात्राओं ने ली सेल्फी

इसके अलावा झाऊगंज स्थित सक्सेस मंत्रा कॉमर्स क्लासेज में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने मां की आराधना की. इस दौरान संस्थान के शिक्षक संग बच्चों ने सेल्फी ली.

अर्जुनस्त्र कोचिंग सेंटर में मां की पूजा करते

वहीं अर्जुनस्त्र कोचिंग सेंटर में सभी छात्राओं ने मिलकर सरस्वती पूजा मनाया. इस दौरान वार्ड 44 के पार्षद माला सिन्हा और ब्राह्मण महासभा के प्रधान जितेंद्र मिश्रा के साथ नीरव मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कोचिंग के संस्थापक गोविन्द ने कर्यक्रम को सफ़ल बनाया.

प्रथम संस्था में माँ सरस्वती की आराधना

गायघाट स्थित प्रथम संस्था में माँ सरस्वती की प्रतिमा की भव्य पूजा अर्चना बड़े उल्लास के साथ की गयी. इस पूजा में प्रथम संस्था में शिक्षा ग्रहण कर रही बालिका, स्वयंसेविका और संस्था के सभी सदस्य उपस्थित हुए. पूजा अर्चना में महापौर सीता साहू समेत अन्य अतिथि मौजूद थे. पूजा का आयोजन कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय एवं उनके सहयोगी सदस्य ने सफल बनाया.

सरस्वती पूजा की रही धूम-

सरस्वती पूजा की चारों तरफ धूम रही. जगह-जगह उत्साहपूर्ण माहौल में युवकों की टोली ने भव्य पंडाल बनाकर आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की. यहां वैदिक विधि-विधान से विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई. इस अवसर पर विविध भक्ति गीतों के बजने से माहौल को आध्यात्मिक हो गया।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: