उत्तरप्रदेश

लो पॉली टनल तकनीक परियोजना का शुभारंभ

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): ब्लॉक के थुम्भा उत्तम गांव में गुरुवार की शाम को एफ.एस. पी.एस योजनांतर्गत राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक(नाबार्ड)के वित्तीय सहायता से माँ सुरसरि सेवा संस्थान कथरिया द्वारा ब्लॉक के शाहपुर,कोटवां व थुम्भा उत्तम के चयनित बीस किसानों के सामाजिक व आर्थिक विकास हेतु ऑफ़ सीजन सब्जी की खेती के लिए लो पॉली टनल तकनीक परियोजना का शुभारंभ किया गया।बतौर मुख्य अतिथि जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अखिलेश कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।इस मौके पर उपस्थित किसानों को प्रबंधक द्वारा लो पॉली टनल तकनीक की विधिवत जानकारी दी गई।वहीं टीडी कॉलेज के प्रो.अशोक सिंह व विशेषज्ञ हरिशंकर वर्मा ने किसानों को फल व सब्जी की खेती के संरक्षण की विशेष जानकारी दिए।प्रगतिशील किसान जयप्रकाश सिंह ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा इस परियोजना को सरकार द्वारा किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
चयनित 20किसानों सात सितंबर को कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव पर नाबार्ड के सहयोग से भ्रमण कराकर किसानों व कृषि वैज्ञानिक के बीच सवांद कराया जाएगा।वहीं टीडी कॉलेज में इन किसानों को लो पॉली टनल तकनीक से सम्बंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रो.अशोक सिंह के मार्गदर्शन में दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत इस तकनीक से खेती करने संबंधी आवश्यक सामानों का वितरण नाबार्ड द्वारा किया जाएगा।

Related posts

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की सखियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

तमंचा दिखाकर छात्र को अगवा करने की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर की फायरिंग

गोदाम का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर किशोर की मौत!

error: