बिहार

किरण ऑटोमोबाइल्स द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): नहाय खाये के शुभ अवसर पर किरण ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रांगण में नन्द किशोर यादव सभापति प्रावकलन समिति, बिहार विधान सभा के नितिन कुमार, डायरेक्टर आदित्य राज, डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा, रूप नारायण मेहता एवं श्री पिंकू मेहता द्वारा हर साल की भाँती छठ व्रतियों को साड़ी , सूप , नारियल , एवं पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया. इसमें 500 से अधिक व्रतियों को सामग्रियों का वितरण किया गया.

श्री नितिन कुमार ने कहा की ये जो लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व, देश दुनिया के लोग बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाते है और किरण ऑटोमोबाइल्स अपने सामाजिक जिम्मेदारियों को निर्बहन करते हुए, हर साल की तरह इस साल भी छठ व्रतियों के सुविधा के लिए उनके बीच साड़ी , सूप , नारियल एवं पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया है, और हम छठी मैया से यही आशीर्वाद मांगते है की सब के घर में सुख , समृद्धि एवं शांति लाये , हमारी कोशिश है की किसी भी व्रतियों को पैसे के कारण बिहार का एक महापर्व छठ में परेशानी न आये, अभी ये वितरण कार्यक्रम और भी लोगो के लिए उपलब्ध रहेगा।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: