बिहार

गौरीचक में मुखिया लंका कछुआरा मुखिया और सामाजिक संगठनों ने किया छठ सामग्री वितरित

फूलवारीशरीफ(अजित यादव): लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर सोमवार को दिव्या कला मंच के सौजन्य से कई सामाजिक संगठनों और लंका कछुआरा से नवनिर्वाचित मुखिया गंगा जली देवी ने सैंकड़ो छठ वृतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। मुखिया पति समाजिक कार्यकर्ता लोहा सिंह ने कहा कि छठ पर्व अनेकता में एकता के साथ ही स्वच्छता का परिचायक है। प्रकृति से जुड़े इस पर्व में ऊंच नीच का भेद मिट जाता है । मुखिया गंगा जली देवी ने कहा कि छठी मईया सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाएं | समाजिक कार्यकर्ता बबलू ने बताया की लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर दिव्या कला मंच के सौजन्य से पुरुषोंतम फ़ाउंडेसन , रोटोरी क्लब पटना साउथ , विश्व जागृति मिशन पटना सत्संग समिति ने छठ पूजन सामग्री के वितरण में शामिल रहे। इस कार्यक्रम में लंका कछुआरा के मुखिया गांग़ज़ली देवी ने शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह शातिर गिरफ्तार!

सीआरपीएफ जवान के हत्या के मामले में एक आरोपित को आजीवन कारावास की सजा

6वीं बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आगाज

error: