बिहार

खत्री सभा बिहार की कोरोना आपदा पर एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक हुई

[Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): खत्री सभा बिहार की कोरोना आपदा पर एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अनंत अरोड़ा ने की जबकि संचालन अभिजीत कुमार ने किया. विषय पर प्रकाश महासचिव दिलीप मेहरा ने डाला. धन्यबाद ज्ञापन प्रेम खन्ना ने किया. इस बैठक का मुख्य विषय किस तरह से ऑक्सीजन, दवा, खाने की सेवा कार्यों को ज्यादा से ज्यादा किया जाए. ऑक्सीजन की, दवाइयों की एवं भोजन सेवा पूरे बिहार में करने की योजना बनी. इसमें पूरे बिहार से पटना, अररिया, दरभंगा, मधुबनी मुजफ्फरपुर, पटना, गया, हसपुरा, जंदाहा बिहार के हर जगह से सदस्यों ने हिस्सा लिया. पूरे बिहार में खत्री बंधु लोगों के बीच सेवा कर रहे है और बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है ये जान कर बहुत अच्छा लगा और इसे और गति देने पर जोर दिया गया. खत्री सभा बिहार सदा सेवा में आगे आये. कोरोना की जंग मिलकर लड़ेंगे. इस बैठक में अनंत अरोड़ा, दिलीप मेहरा, अभिजीत कुमार, प्रेम खन्ना, बीएन कपूर, पप्पू खत्री, दिनेश अरोड़ा, अश्वनी खत्री, सतीश मेहता, विशाल मेहरोत्रा, अनूप टंडन, भूषण खत्री, रुचि अरोड़ा, अरुण खत्री, अमरनाथ खत्री सहित पूरे बिहार से 50 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: