बिहार

गरीबों के बीच 500 पैकेट भोजन का वितरण

[Edited By: Robin Raj]

पटना/पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ आज से कोरोना महामारी को देखते हुए श्री अग्रसेन जी की रसोई का शुभारंभ किया गया समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि मंगलवार के प्रथम दिन की व्यवस्था पवन खेमका पटना द्वारा दी गई थी. मंगलवार को गरीबों के बीच 500 पैकेट भोजन का वितरण किया गया. वितरण कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग स्टेशन, राजेंद्र नगर, महात्मा गांधी सेतु एवम गांधी मैदान जैसे अनेक इलाकों में किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार, दिलीप तुलस्यान, राजेश देवड़ा एवम राकेश कुमार सक्रिय थे।

Related posts

रक्तदान की मिसाल बने सोनू खान जकी, यूथ ब्लड डोनर्स क्लब ने 1300 से अधिक लोगों को दिलाया जीवनदान

एम्स पटना में अब फोरेंसिक की पढ़ाई होगी और अधिक व्यवहारिक, छात्रों को मिलेगा अदालत जैसा प्रशिक्षण

अब कंप्यूटर चलाकर बदलेंगे मुसहर बच्चों का भविष्य, डिजिटल शिक्षा से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में बढ़ाएंगे कदम

error: