क्राइमबिहार

अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला

पटना : पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के अजीम चक में अपराधियों ने रविवार की सुबह एक युवक को गोलियों से भून डाला। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गौरीचक थाने की पुलिस ने मृतक युवक की पहचान गोपालपुर थाना के श्रीपतपुर निवासी विकास कुमार के रूप में की है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं। घटना की पुष्टि करते हुए गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस द्वारा अपराधियों के पहचान के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। गौरीचक थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद