बिहार

शेखपुरा मॉडल स्कूल में 1 जुलाई से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय, डीएम शेखर आनंद का औचक निरीक्षण

शेखपुरा,  उमेश कुमार : जिले के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी सौगात। 01 जुलाई 2026 से शेखपुरा के मॉडल स्कूल में अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय का पठन-पाठन शुरू होगा। डीएम श्री शेखर आनंद ने बुधवार को मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और धीमी गति पर गहरा असंतोष जताया।

डीएम के सख्त निर्देश – 48 घंटे की डेडलाइन:

Advertisements
Ad 1
  1. 2 दिन में सारा काम मुकम्मल करें:
    बिहार स्टेट एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पास भवन-परिसर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का जिम्मा है। डीएम ने कहा 1 जुलाई से केंद्रीय विद्यालय का संचालन हर हाल में शुरू होना है। बच्चों की शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित एजेंसी अगले 48 घंटों के भीतर सारा काम मुकम्मल करे।”_
  2. इन 5 कामों पर तुरंत फोकस:
  • सिविल वर्क: कक्षाओं और मुख्य भवन का बचा काम तुरंत पूरा हो
  • पीने का पानी: बच्चों के लिए शुद्ध और निर्बाध पानी की व्यवस्था
  • बाउंड्री वॉल: सुरक्षा के लिए काम जल्द खत्म करें
  • बिजली-वायरिंग: पूरे परिसर में सुरक्षित बिजली आपूर्ति और लाइटिंग
  • पेंटिंग-फिनिशिंग: स्कूल की दीवारों का काम पूरा करें
  1. डीएम बोले – ग्राउंड रियलिटी देखी:

निरीक्षण के दौरान DM ने तैयारियों की जमीनी हकीकत देखी और व्यवस्थाओं में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण में मौजूद: DPO (स्थापना), DM स्टेनो सहित शिक्षा विभाग और भवन निर्माण से जुड़े अधिकारी-कर्मी।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: