बिहार

जोगबनी पुलिस और एसएसबी जवानों ने संयुक्त छापेमारी कर 68 किलो गांजा किया बरामद

20240723 170439

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमा से सटे जोगबनी थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने संयुक्त नेतृत्व में कुशमाहा पंचायत के नया टोला स्थित जहाँ एक घर से छापेमारी कर 34 किलो गांजा बरामद किया वहीं घर मालिक मोहम्मद हारून पिता मोहम्मद रज्जाक के निशानदेही पर पास के ही एक और घर में छापेमारी की गई वहाँ से भी 34 किलो गांजा बरामद किया गया जो छिपाकर रखा गया था। घर मालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस बाबत फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह ने बताया कि घर में गांजा होने की सूचना पर उक्त स्थान पर पुलिस व एसएसबी की टीम द्वारा संयुक्त रूप छापेमारी कर दोनों घर से कुल 68 किलो गांजा बरामद किया गया तथा इस मामले में तीन लोगों को क्रमश हारून पिता मोहम्मद रज्जाक, साबीर पिता मोहम्मद रज्जाक तथा इरसाद सभी नया टोला निवासी को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित