उत्तरप्रदेश

जोगापुर – खरहाटार नहर मार्ग गड्ढे में तब्दील, राहगीर परेशान

बलिया(संजय कुमार तिवारी): गड़वार मार्ग से खरहाटार को जोड़ने वाली जोगापुर नहर माइनर लिंक मार्ग अपनी दयनीय स्थिति पर आंसू बहा रही है। सड़क के टूटने एवं बीच-बीच में बने गड्ढे की वजह से वाहनों के अलावा साइकिल एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क के मरम्मत या निर्माण के प्रति विभाग के अलावा जनप्रतिनिधि भी उदासीन नजर आ रहे है। यह सड़क झंगही, शाहपुर, कोटवा, राकोपुर, लारपुर, थुम्हा उत्तम एवं खरहाटार सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। सड़क के टूट-फूट जाने से राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हर समय दुघर्टना की आंशंका बनी रहती है। गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़क पर साइकिल सवार अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते है। ग्रामीणों का कहना है कि दस वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण हुआ था तबसे लेकर आज‌ तक सड़क का मरम्मत नही हुआ। झंगही निवासी कृपाशंकर तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पिछले तीन वर्षों में सड़क कि स्थित अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इसके मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया लेकिन होता कुछ नही है।

Related posts

छात्राओं के लिए बड़ी पहल : 18 वर्ष की आयु और कक्षा 9 पास करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगा लैपटॉप

हरिहर मंदिर ट्रस्ट के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों का ट्रस्ट ने किया खंडन

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई