बिहार

जदयू की कार्यकारिणी की बैठक

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): आज जनता दल यूनाइटेड की पहली कार्यकारिणी की बैठक जनता दल यूनाइटेड कार्यालय मे कर्पूरी सभागार मे हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने की. बैठक मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम हाउस से एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने दिल्ली से ज़ूम एप के माध्यम से प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया. इस बैठक को अशोक चौधरी (भवन निर्माण मंत्री), विजय चौधरी (शिक्षा मंत्री), संजय झा (जल संसाधन मंत्री), उपेंद्र कुशवाहा (संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष) आदि ने संबोधित किया. इसमें सभी प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित थे. वहीं प्रदेश सचिव रुचि अरोड़ा ने बताया कि बैठक मे 33% से ज्यादा प्रदेश पदाधिकारी महिलाएं उपस्थित थी. बैठक मे संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

Related posts

टोटो की सीट फाड़ने के आरोप में 13 वर्षीय भतीजी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘सिक्योर कोडिंग’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रक्षाबंधन पर पंचक का साया, जानिए पटना में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

error: