बिहार

सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की पटना ले जाने के दौरान हुई मौत

जमुई(मो० अंजुम आलम): गिद्धौर थाना क्षेत्र के सुग्गी गांव के समीप दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए देर रात सदर अस्पताल लाया गया। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।रविवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम किया गया। मृतक युवक की पहचान जमुई के कोनन गांव निवासी रविन्द्र राम के 22 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल युवक अपने नानी घर गिद्धौर थाना क्षेत्र के बानाडीह गांव में रहता था। स्वजन ने बताया कि 16 जुलाई शुक्रवार को युवक ऑटो से अपने किसी रिश्तेदार को प्रसव के लिए सदर अस्पताल लेकर आया था। उसके बाद रात में वह ऑटो से ही घर लौट रहा था। सुग्गी गांव केसमीप तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ऑटो में जोरदार ठोकर मार दी थी।जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे स्वजन द्वारा पुष्पांजलि इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां से शनिवार को डॉक्टर द्वारा पटना रेफर किया गया था। पटना ले जाने के दौरान रास्ते मे ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: